आतिशबाजी की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
एटा / जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में देर रात आतिशबाजी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस द्वारा आनन फानन में अग्निश्मन विभाग को सूचना दी गई ज़ब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती तब तक आग लगने से दुकान मे रखी आतिशबाजी जलकर राख हो गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आपको बता दें कि कस्बा अलीगंज स्थित मोहम्मद हारुन की आतिशबाजी की दुकान में पूर्व में भी आग लग चुकी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और प्रत्येक पहलु की गहनता से जाँच कर रही है हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आतिशबाजी की दुकान में आग कैसे लगी।
रिपोर्ट,,:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा