कैमोर रामलीला मैदान में मां दुर्गा की मनमोहक झांकी स्थापित
जिला कटनी कैमोर।। नवरात्र पर्व के शुभारंभ के अवसर पर कैमोर एसीसी अडानी सीमेंट द्वारा आयोजित रामलीला मैदान में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना सोमवार को विधिविधान से की गई। स्थापना के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।गौरतलब है कि रामलीला मैदान में इस वर्ष 85 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। 18 सितंबर से रामलीला का मंचन लगातार जारी है, लेकिन मां दुर्गा की झांकी की स्थापना के बाद मैदान की शोभा और भी बढ़ गई है।
स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और नवरात्र महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। पूरा रामलीला मैदान रंगीन रोशनी और सजावट से जगमगा उठा है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मां दुर्गा की स्थापन के दौरान एसीसी अडानी सीमेंट प्रबंधन के अधिकारियों कर्मचारियों, सहित नगर के गणमान्य नागरिकों पत्रकारों, समाजसेवियों सहित एसीसी दुर्गा उत्सव समिति के समस्त सदस्यों की उपस्थिति रही ।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट