सिद्धार्थनगर जिले की खेसरहा थानाक्षेत्र के गेंगटा गाँव में वृद्ध शिवपूजन की हत्या हो गई जिसकी सूचना पर कर मौके पर पहुची पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गई। वहीं इस मामले में आज खेसरहा पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम को सफलता मिली है पुलिस ने मामले का खुलासा किया। जिसका प्रेस कॉन्फ्रेंस जिले के अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में किया। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खेसरहा थानाक्षेत्र के गेंगटा में वृद्ध शिवपूजन की हत्या के मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है और यह अभियुक्त मृतक शिवपूजन के सौतेली बेटी व दामाद हैं जिन्होंने जायदाद के लालच में वृद्ध शिवपूजन की हत्या कर दी । पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त जूता व पत्थर भी बरामद किया है। पुलिस ने इन अभियुक्तों को खेसरहा थानाक्षेत्र के कुड़जा गाँव से गिरफ्तार किया है।
इडियन टीबी न्यूज़ मंडल बस्ती मंडल ब्यूरो श्रीकांत पांडे।