लोकेशन
गण्डारा बहराइच
ग्राउंड रिपोर्ट (कैसरगंज के पास मांझारा तौकली मे आज दूसरे दिन भी आदमखोर भेड़िया ने एक बच्चे को बनाया शिकार
आज दिनांक 24/9/2025को एक आदमखोर भेड़िया ने शाम 4बजे एक बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था पलक झपकते ही अचानक से दिन दहाड़े तेजी के साथ दौड़ता हुवा आया और बच्चे को पकड़ कर घसीट ले गया भागते हुए जानवर को देख कर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक भेड़िया उस बच्चे का एक हाथ खा चुका था तत्काल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे लोग लेकिन बच्चे की हालत गंभीर है ऐसा ही कल दो बजे एक बच्चे को पकड़ कर भागा था गांव वालो ने पीछा करके उस को भी छुड़ाया ये सिलसिला एक महीने से चल रहा है खास बात ये है की न तो वहाँ कोई प्राथमिक उपचार केंद्र बनाया गया न तो कोई एम्बुलेंस की सुविधा है अत्यंत परेशानी का सामना कर रहे लोग दिन मे पहरेदारी करते रात मे भी रखवाली करते है
और वन विभाग की मेहनत देखिये की दो तीन बार गन्ने के खेत मे पिंजड़ा लगाया बस टाय टाय फिश
और खास बात ये है की लगभग एक महीने से ये घटना मांझारा तौकली के अगल बगल छोटे छोटे पूर्ववे है जिसमे कभी इस पुरवा कभी उस पुरवा मे घात लगा कर बैठती है वन विभाग आज तक ये नहीं पता कर पाया है की ये कौन सा जानवर है कोई इसको आदमखोर भेड़िया बताता है कोई इस को लकड़बग्घा बादाता है