✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
त्यौहार के दौरान अपराध करने के फिराक में था अपराधी रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा भेजा सलाखों के पीछे
कटनी। नवरात्र पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रंगनाथ नगर पुलिस के द्वारा प्रतिदिन थाना क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्धों की तलाशी लेते हुए पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में रंगनाथ नगर पुलिस ने अपराध करने की फिराक में देसी कट्टा और कारतूस लिए एक बदमाश को तो दूसरे को घातक छुरा लिए गिरफ्तार किया।
जानकारी देते हुए रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ. संतोष डेहरिया एंव नगर पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्यौहारो को देखते हुये क्षेत्र में शाति बनाये रखने के निर्देश दिये गए हैं। जिसके तहत रंगनाथनगर पुलिस द्वारा प्रति दिन पैदल पेट्रोलिंग, इलाका भ्रमण किया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध हालत में मिलने वाले लोगो से पूछताछ कर उन्हे चेक किया जा रहा है।इसी तारतम्य में आज 24 सितंबर को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति मंगलनगर चौराहे के पास से साऊथ स्टेशन रोड़ की तरफ संदिग्ध हालत में दिखा। वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। उसे पकड़कर चेक किया गया तो उसके पास से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस मिला। पकड़े गए आकाश उर्फ तुसार आरख पिता गनेश आरख उम्र 19 साल निवासी जनता साईकिल स्टोर्स के पास थाना रंगनाथनगर कटनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।इसी तरह पुन: रात्रि गश्त के दौरान एक व्यक्ति साऊथ स्टेशन के पास आमरोड स्ट्रीट लाईट के पास संदिग्ध हालत में दिखा, चेक करने पर उसके पास से एक लोहे का धारदार चाकू मिला। पकड़े गए अतुल उर्फ कुलदीप भारती पिता राजेश भारती उम्र 18 साल निवासी झर्राटिकुरिया फारेस्टर वार्ड काली मंदिर के सामने थाना रंगनाथनगर कटनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी ने कहा की रंगनाथनगर पुलिस की यह कार्यवाही भविष्य में भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव एंव टीम की सराहनीय भूमिका रही।