थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द्र ने पेस की मानवता की मिसाल
80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को थाने में जूते-मोज़े पहनाकर किया सम्मानित
सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के क्रम में थाना कोतवाली नगर प्रभारी नेमचन्द्र ने एक सराहनीय उदाहरण पेश किया।
थाना क्षेत्र में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला नंगे पैर थाने के सामने से गुजर रही थी। इस पर तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए थाना प्रभारी नेमचन्द्र ने उन्हें थाने बुलाया और अपने हाथों से जूते व मोजे पहनाए। इसके साथ ही उन्होंने महिला की कुशलक्षेम भी पूछी।
बुजुर्ग महिला ने अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी को आशीर्वाद दिया। स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की झलक मिलती है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़