सहारनपुर
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर श्री आशीष तिवारी द्वारा मय पुलिस बल के आगामी त्यौहारों एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद सहारनपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया गया।
महोदय द्वारा गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने, भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया गया कि त्यौहारों के दौरान पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।
महोदय द्वारा विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने, अव्यवस्थित पार्किंग एवं अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही करने, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट का समयान्तर्गत खण्डन करने एवं भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने तथा आगामी त्यौहारों एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी सर्व-सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़