मिशन शक्ति अभियान : स्कूलों में बेटियों को दिया जागरूकता संदेश
सीओ प्रिया यादव और बबीता तोमर के नेतृत्व में चला कार्यक्रम
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस लाइन स्थित टीन शेड में स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रिया यादव के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती बबीता तोमर के नेतृत्व में महिला थाना एंटीरोमियो पुलिस टीम द्वारा किया गया।
इस दौरान छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही हेल्पलाइन नम्बरों—वीमेन पावर लाइन-1090, यूपी पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, सेल्फ डिफेन्स और महिला संबंधी कानूनों की भी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा निरंतर ग्राम, कस्बों, मोहल्लों व शिक्षण संस्थानों में जाकर चौपाल/जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि बालिकाएं व महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग हो सकें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़