सहारनपुर के नकुड विधायक
प्राककलन समिति के सभापति बने नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी
समर्थको मे भारी उत्साह
चिलकाना उत्तरप्रदेश सरकार ने जनपद सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा विधायक मुकेश चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने 24 सदस्यो की प्राकलन समिति का सभापति बना कर दिया जनपद सहारनपुर को एक ओर तौहफा।
प्राकलन समिति के सभापति बनने के बाद नकुड़ विधानसभा के चिलकाना कस्बे मे पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ और समर्थको ने नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी का भव्य स्वागत कर उनका मुँह मीठा कराया।
वहीं चिलकाना पहुंचे नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने सर्वप्रथम माँ काली मंदिर मे शीश झुका प्रसाद चढ़ा पूजन अर्चना कर कहा कि माँ भगवती के आशीर्वाद और नकुड़ विधानसभा की जनता के प्यार और विश्वास के कारण ही उत्तरप्रदेश सरकार ने उन्हें ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा योगी आदित्यनाथ जी का आभार प्रकट कर कहा कि उनके लिए ये केवल एक पद बल्कि विश्वास और उत्तरदायित्व का प्रतिक है और ये अवसर उन्हें और अधिक निष्ठा पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ जनसेवा और विकास के मार्ग पर कार्य करने की प्रेरणा देगा।
*इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान,जायर हुसैन चाँद,अनुपम जैन,सौरभ काम्बोज, प्रवीण सैनी, हिमांशु गर्ग, सुमन सैनी आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़