ब्रेकिंग न्यूज़
सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़ का असर अवैध खनन से जुड़े ट्रक पकड़े पुलिस ने
अवैध खनन माफियाओ पर बड़ी कार्यवाही
,
चिलकाना थाना चिलकाना पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा रात्रि में अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से 11 खनन माफिया आरोपी उनके कब्जे से अवैध खनन से भरे आठ 18 टायरा वाहन गाड़ियां व तीन अन्य कार सहित सीज कर अभियुक्तों को न्यायलय पेश किया।
थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने अपनी राजस्व टीम व थाना चिलकाना पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र के खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से 11 खनन माफियाओ को मौके से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से बिना खनन के वैध पपत्रों के अवैध खनन से भरे आठ 18 टायरे वाहन गाड़ियां व दो क्रेटा कार तथा एक स्विफ्ट कार क़ो पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर थाना चिलकाना लाकर सीज कर दिया है । तथा इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों व जिला खनन अधिकारियों तथा परिवहन विभाग को दे दी है । चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी 11 अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170 बी एन एस की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय पेश कर दिये है ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़