शामली से बड़ी खबर
अजंता चौक रोडवेज बस स्टैंड के सामने खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
Location shamli
बताया जा रहा है कि यहां स्थित शराब का ठेका रोज़ाना सुबह 7:00 बजे ही आधा शटर खोलकर बिक्री शुरू कर देता है।
सूत्रों की मानें तो यह पूरा खेल आबकारी विभाग की नाक के नीचे हो रहा है। न तो किसी कार्रवाई का डर है और न ही किसी अधिकारी की रोक-टोक।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेके पर ओवररेटिंग भी की जा रही है, यानी निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूला जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आख़िर आबकारी विभाग कर क्या रहा है?
अगर यह सब सही है तो यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है बल्कि कानून व्यवस्था और स्थानीय समाज पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
सूरज कौशिक जिलाप्रभारी शामली
INDIAN TV NEWS