उरई(जालौन):
जालौन में डांडिया-गरबा महोत्सव:
निधि गुप्ता बनीं डांडिया क्वीन:
जालौन, अखिल भारतीय महिला उद्योग व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष प्रीती विधि अग्रवाल के नेतृत्व में देर रात शहर के मुकुंद गार्डन, उरई रोड पर पहली बार डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी पोशाकों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच करीब 150 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बेस्ट नेल आर्ट का खिताब निधि गुप्ता ने जीता। बेस्ट कॉस्ट्यूम में अंजली यादव और अर्चना सिंह, बेस्ट ज्वेलरी में दीपा त्रिपाठी, बेस्ट डांस में मंजू कुशवाहा, और बेस्ट हेयरस्टाइल में नेहा चौहान का नाम रहा। सभी की नजर डांडिया क्वीन प्रतियोगिता पर थी, जिसमें निधि गुप्ता ने अपना दमदार प्रदर्शन कर डांडिया क्वीन 2025 का खिताब जीता। इसके अलावा तीन लकी ड्रॉ भी निकाले गए, जिसमें अनिका चौबे और गजल प्रजापति विजेता रहीं। कार्यक्रम में नगर की उषा गुप्ता, अनीता माहेश्वरी, रंजना दुबे, खुशबू अग्रवाल, प्रीती विधि अग्रवाल, मधु पांडे, अनीता द्विवेदी, नीलम गुप्ता, नैना साहनी, अर्चना खन्ना, भावना अरोरा, रीता सहानी, प्रीति वसीम, शिल्पी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सरिता कुशवाहा, माला गुप्ता, रंजन शुक्ला, रानी माहेश्वरी, निशा महेश्वरी समेत अन्य महिलाएं भागीदारी की। विशेष आकर्षण रहा एंकर संदीप तरसौंलिया, जिन्होंने मंच संचालन कर महोत्सव की शोभा बढ़ाई।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश