✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
शातिर वाहन चोर ढीमरखेडा पुलिस की गिरफ्त में कटनी-उमरिया जिले में करता था वारदातें
कटनी।।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व मे एक व्यक्ति के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल कीमती लगभग 200000/- बरामद किया गया पकड़े गए आरोपी बसंत प्रसाद पिता मुन्नी लाल साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम खमतरा से वाहन चोरी के संबंध में पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दो मोटर साइकिल जिला उमरिया से एक मोटरसाइकिल जिला कटनी से चोरी करना बताया।आरोपी ऐसे दो पहिया वाहनों को निशाना बनाता रहा जिन गाड़ियों में वाहन चालक चाबियां लगी छोड़ देते हैं। आरोपी मौका पाकर ऐसे वाहनों को चोरी कर रफू चक्कर हो जाता था। उक्त तीनों मोटरसाइकिल आरोपी के कब्जे से बरामद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा का 35(1)(2)bnss 303(2) bns इस्तगासा का पंजीबद्ध कर आरोपियों गिरफ्तार का न्यायालय पेश किया गया। आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल बरामद हुई है जिसमें से दो मोटरसाइकिलें उमरिया जिले के कोतवाली और चंदिया थाना क्षेत्र से तथा एक मोटरसाइकिल के कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। ढीमरखेड़ा पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलों को जप्त कर लिया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, सउनि जयचंद उईके,आर.कमोद कोल आर देवेन्द्र अहिरवार का विशेष योगदान रहा।