✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अर्पित की चुनरी, नगर के सर्वांगीण विकास के लिए माँगा, आशीष, कौमी एकता का दिया संदेश
नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों ने टेका माथा मां शारदा दरबार में नगर की सुख सम्रद्धि की प्राथना
कटनी।।विजयराघवगढ़। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ नगर परिषद के सभी पार्षदों ने सामूहिक रूप से मा शारदा मंदिर में पहुँचकर नगर की सुख-समृद्धि और सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की। जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर माता रानी के दरबार में माथा टेका और चुनरी अर्पित की। पहली बार नगर परिषद की सामूहिक उपस्थिति देख मंदिर के पुजारी ने कहा कि लोग अक्सर व्यक्तिगत रूप से आशीर्वाद लेने आते हैं, लेकिन यह पहली बार है जब नगर परिषद अध्यक्ष अपने सभी पार्षदों के साथ मिलकर नगरहित की सामूहिक कामना के लिए मंदिर पहुँची हैं। इसे नगर के लिए कौमी एकता और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बताया गया है। नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे ने माता रानी के चरणों में निवेदन करते हुए कहा ईश्वर की आराधना के बिना कोई कार्य पूर्ण नहीं हो सकता। नगर हित हो या मानव जीवन का कोई भी कार्य, कृपा दृष्टि के बिना अधूरा है। हम आज माता रानी के दरबार में नगर के सर्वांगीण विकास और सुख-समृद्धि की कामना लेकर आए हैं। हमें विश्वास है कि माता रानी हमारी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगी। इस अवसर पर सभी पार्षदों की एकजुट उपस्थिति ने नगर में धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक विकास की भावना को नया बल दिया। आमजन का मानना है कि इस प्रकार की पहल से न केवल नगर परिषद की एकजुटता प्रकट होती है, बल्कि यह भी संदेश जाता है कि जनप्रतिनिधि नगरहित के लिए सामूहिक प्रयास करने को तत्पर हैं। इस दौरान मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने नगर के उज्ज्वल भविष्य और समृद्धि के लिए माँ शारदा से आशीर्वाद माँगा।