नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग
खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक पुराना धरना स्थल के नजदीक अशोक राम की अध्यक्षता में हुई
हजारीबाग: बैठक में सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं पर रोष व्यक्त की, खतियानी परिवार के महासचिव मोहम्मद हकीम ने सरकार पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं जमीन पर जनता के हित में लागू किया जाता है लेकिन हकीकत में ठेकेदारी प्रथा के कारण, जनता से संपर्क किए बिना लागू किया जाता है, जिसके कारण अनेक समस्याएं उत्पन्न हो जाती है, हजारीबाग जिले के, ग्राम चपवा को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम घोषित किया गया है, जिला प्रशासन उसके विकास के लिए जो योजनाएं देता है, वह ग्रामीणो को अनदेखी कर योजनाएं ठेकेदारी प्रथा पर दे। देती है, जिसे ठेकेदार उनके हित एवं स्वार्थ मैं ग्रामीणों के बैठाए बिना, ठेकेदारी करके निकल जाते हैं, जिस उद्देश्य से यह योजना भेजी जाती है, उसको औने पौने खर्च करके ठेकेदार योजना से पूरा पैसा उठा लेते हैं, और इससे सरकार के उद्देश्य अधूरा रह जाता है, ग्राम चपवा गांव के हित मे, पक्की सड़क तो बन गई लेकिन ग्रामीणों की उपेक्षा के कारण, सब के घरों में सड़क का पानी घरों में घुस जा रहा है, अगर इस योजना में गांव के लोग सम्मिलित रहता, तो यह असुविधा नहीं होती इस वर्ष पानी ने इस तरह धूम मचा दिया है कि, आंगन सूखता नहीं तब तक प्रतिदिन वर्ष का पानी घर में घुस जाता है, इसके कारण बीमारी से जूझना पड़ रहा है, सड़क के किनारे नाली नहीं बनने से और पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण गांव परेशान है, आश्चर्य की बात यह है कि, पहले से गांव में पीसीसी सड़क बनाई गई थी, उसी के ऊपर अलकतरा पीच के सड़क बना दी गई है जो घर से ऊंचा हो गया है, ठेकेदार ग्रामीणों की बात ना मानकर योजना का पैसा उठाकर रफू चक्कर हो गया,
ग्राम चपवा में 2 वर्ष पहले बनाई गई पानी का टंकी,भी बैठ गई है लेकिन उसमें पानी नदारत है यह भी ग्रामीणों के संपर्क नहीं रहने के कारण ठेकेदार ठेकेदारी करके चलते बना, यह योजना का लाभ ग्रामीणों को मिले इसके परवाह ठीकेदार को नहीं है ना ही जिला प्रशासन को,
ग्राम एव पंचायत भेलवारा जो सदर प्रखंड के अंतर्गत है, वहां पर भयावह समस्या उत्पन्न होती चली आ रही है, गांव के नजदीक पंकज अल्मुनियम फैक्ट्री चल रही है , इस प्लांट से निकलने वाला धुआं ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है, यह भी स्वस्थ ग्रामीण प्रदूषण को विषपत बना रहा है प्लांट से निकलने वाले ध्वनि से पढ़ने लिखने वाले बच्चों पर असर पड़ रहा है
उद्योग से निकलने वाला पानी पीकर ग्रामीण पशु बीमार पड़ रहे हैं, इसके सुखार के लिए अभिलंब जिला प्रशासन चौकसी के साथ इन समस्याओं पर ध्यान दें, और ग्राम भेलवारा गांव को प्रदूषण मुक्त रहने के संदर्भ में उद्योग पत्तियों को निर्देश दें, अन्यथा खतियानी परिवार आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे
बैठक में उपस्थित, अधिवक्ता निखिल ठाकुर, रामावतार भगत, तनवीर अख्तर, अनवर हुसैन, विजय मिश्रा, मोहम्मद आशिक, बोधी सावँ, मोहम्मद अताक अहमद, मोहम्मद नसीरुद्दीन, अमर कुमार गुप्ता, अशरफ अली, मेधन मेहता,वो अन्य