स्वर्णिम शताब्दी
निवाली नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के द्वारा नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया । पथ संचलन अद्वितीय उत्साह,अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न हुआ इस ऐतिहासिक अवसर पर सैकड़ो स्वयंसेवक एकरूप वेशभूषा में कदमताल मिलाकर नगर की प्रमुख सड़कों से गुजरते हुए निकले जिनका जगह-जगह समाजजनों ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम का आयोजन नगर के बालक स्कूल में किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में भारत माता एवं गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन किया गया वही संघ की प्रार्थना के पश्चात
पथ संचलन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पधारे दीपक शर्मा ग्राम भारती जिला समिति सदस्य के द्वारा उपस्थित स्वयं सेवकों बौद्धिक दिया गया मंचासीन गेंदालाल जायसवाल खंड संघ चालक व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमलाल सोलंकी द्वारा की गई।
पथ संचलन का प्रारंभ खेतीया रोड से बालक स्कूल हुआ संचलन के अनुशासित कदमताल और घोष वादन की ऊर्जावान धुन स्वयंसेवकों की एकजुट देखते ही बनती थी। पथ संचलन नगर के खेतिया रोड,गुमडीरोड ,मुनिया कॉलोनी से होते हुए नगर के बस स्टेशन से सुभाष मार्केट ,वाणी मोहल्ले,सेंधवा रोड पर निकला जहां नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। दीपक शर्मा द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यो और अनुशासन की भावना जागृत करने का कार्य कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रत्यक्ष स्वयंसेवक और नागरिक को भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेना होगा । पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न वर्गों व्यापारी गण,महिलाएं, बच्चों एवं संस्थाओ ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया । नागरिकों ने कहा कि ऐसा अनुशासन, एकता और आत्मबल का दृश्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। कार्यक्रम का समापन बालक स्कूल में हुआ उल्लेखनीय संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता और समाज के सभी वर्गों से मिले समर्थन में यह स्पष्ट कर दिया कि संघ की शताब्दी वर्ष में संगठन की जड़े और भी सुदृढ़ हो रही है।