शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को थाना कैराना क्षेत्रांतर्गत सलमान पुत्र शफीक, निवासी मोहल्ला अफगानान, कस्बा कैराना ने अपनी पत्नी और अन्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी थी।
घटना के बाद सलमान और उसकी 12 वर्षीय पुत्री का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि अन्य बच्चों की तलाश के लिए गोताखोरों और फ्लड पीएसी की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
सलमान द्वारा आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और अन्य लोगों से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही थी।
आज, 07 अक्टूबर 2025, पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कैराना पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली।
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम —
1️⃣ श्रीमती खुशनुमा, पत्नी स्वर्गीय सलमान, निवासी मोहल्ला अफगानान, थाना कैराना, जनपद शामली।
2️⃣ साबिर पुत्र मंगता, निवासी ग्राम जौला, थाना बुढाना, जनपद मुज़फ्फरनगर।
थाना कैराना पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जिला ब्यूरो चीफ – तल्हा मिर्जा, शामली
📞 7505343051