राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में के.पी. रिलायबल कंपनी का सफल ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
विद्युत अभियंत्रण शाखा के 21 विद्यार्थियों का चयन क्वालिटी इंस्पेक्टर पद पर
सोनभद्र, 8 अक्टूबर 2025 — राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में के.पी. रिलायबल (K.P. Reliable) कंपनी द्वारा ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह ड्राइव विद्युत अभियंत्रण शाखा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिसमें 21 विद्यार्थियों का चयन “क्वालिटी इंस्पेक्टर” पद पर किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. अरविंद तिवारी और डॉ. भावना अरोरा के निर्देशन में हुआ। आयोजन में समन्वयक के रूप में डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. अभिनव गुप्ता और श्री दीपक सिग्रोहा उपस्थित रहे।
कॉलेज के निदेशक प्रो. जी. एस. तोमर ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योग से सशक्त जुड़ाव का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता और पेशेवर नैतिकता बनाए रखने की प्रेरणा दी।
कॉलेज प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।