नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जेसीबी के उपयोग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
हजारीबाग। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
प्रमुख योजनाओं पर हुई समीक्षा
बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अम्बेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पीडी जनरेशन, जियो टैगिंग, जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस (आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम), और जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति का विस्तारपूर्वक मूल्यांकन किया गया।
क्षेत्र भ्रमण और निगरानी पर जोर
डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को सप्ताह में कम से कम दो दिन क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने मनरेगा योजना में जेसीबी मशीन के उपयोग को रोकने पर विशेष बल दिया और कहा कि पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पदमा प्रखंड में योजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही, बीपीओ और रोजगार सेवकों को भी क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
पंचायत समिति के कार्यों में पिछड़े पंचायतों को चिन्हित कर उनकी प्रगति तेज करने पर जोर दिया गया।
प्राथमिकता वाले कार्यक्रम
बैठक में जेएसएलपीएस, आदि कर्मयोगी अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, दीदीबाड़ी योजना, और बिरसा कूप सिंचाई योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को गाँवों को ओडीएफ प्लस बनाने, पीडी जनरेशन, और वर्मी कम्पोस्ट से संबंधित कार्यों में सक्रियता दिखाने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त, मैटेरियल इशू, पुरानी योजनाओं में प्रगति बढ़ाने और पंचायती राज के अंतर्गत सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए। सभी बीपीएम को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने और बीडीओ के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में प्रशिक्षु आईएएस, डीआरडीए निदेशक, डीपीआरओ, सभी बीडीओ, बीपीओ, बीपीएम और विभिन्न योजनाओं के समन्वयक सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग द्वारा जारी