बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के दूंदपुर गांव में नकली खाद बनाने के एक बड़े रैकेट का खुलासा होने के बाद भी पुलिस व कृषि विभाग की लचर कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में मौके से पकड़े गए पांच लोगों बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया। फैजगंज बेहटा के थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से तहरीर नहीं मिली है तो पकड़े गए लोगों को छोड़ दिया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि डीएम से परमीशन मिलने के बाद ही केस दर्ज कराया जाएगा।
कृषि और पुलिस की की टीम ने मंगलवार रात छापा मारकर फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दूंदपुर स्थित एग्री क्लीनिक एंड एग्रीजंक्शन केंद्र से नकली खाद पकड़ी। गोदाम से तैयार नकली उर्वरक बेचने की तैयारी थी। मौके पर पांच लोग नकली खाद की पैकिंग और मिलावट करते पकड़े गए। उर्वरक बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला नकली माल भारी मात्रा में बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि अमोनियम सल्फेट में गेरू मिलाकर उसे एमओपी के रूप में बेचा जा रहा था