✍ किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
आगामी त्यौहारी सिजन में आवागमन बाधित न हो इसके लिए निगम सभागार में बैठक आयोजित
आगामी दिपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर में मार्केट एवं आवागमन को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। पार्किंग व्यवस्था एवं मार्केट के सुव्यवस्थित संचालन हेतु निगम सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में निगम आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा, अपर आयुक्त राजेंद्र दोहरे, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल, थाना प्रभारीगण एवं चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष अजय भसीन सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
बैठक में त्योहारी सीजन को देखते हुए आवागमन एवं मार्केट को सुव्यवस्थित करने हेतु विस्तार से चर्चा हुई। ट्रैफिक वाले स्थलो का चिन्हांकन कर पार्किंग स्थल बनानेे के संबंध में चर्चा की गई। पावर हाउस पार्किंग हेतु लाल मैदान, दुर्गा पंडाल मैदान, गणेश पंडाल मैदान एवं फल मंडी के पीछे पानी टंकी मैदान का चयन किया गया है।
शहर में बड़े स्तर पर दो स्थलों में फटाका दुकान लगाई जाएगी । संजय नगर मैदान एवं पावर हाउस समीपस्थ मैदान मैं फटाका दुकान लगाई जाएगी ।
फटाका दुकान संचालित करने हेतु चयनित स्थलो में नियम एवं प्रावधानो को विशेष ध्यान देते हुए दुकान लगाया जाना है । जिसके लिए नियमानुसार चार दुकानों के बीच में दूरी निर्धारित रहेगा। अवैध रूप से संचालित दुकानों के ऊपर कार्रवाई होगी ।
सुपेला घड़ी चौक से गदा चौक तक के दुकानों को व्यवस्थित कराने हेतु अवैध दुकानदारों के उपर दाण्डिक कार्यवाही होगी। दुकानों के सामने अवैध दुकान संचालित करने वाले या अपने दुकानों के सामने दुकान विस्तार करवाने वाले के खिलाफ प्रति दिवस 5000 रुपए पेनाल्टी की कार्यवाही की जावेगी। अपने दुकानों के सामने किसी भी अवैध दुकानों को संचालित न होने दें। जो भी पसरा वाले दुकानदार हैं वर्तमान व्यवस्था के रूप में संजय नगर ग्राउंड में अपना दुकान संचालित कर सकते हैं।
नंदनी रोड व्यवसाइयों एवं खरीदारों हेतु शौचालय एवं पार्किंग व्यवस्था बनाने को लेकर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य द्वारा मांग की गई। इसी तरह घड़ी चौक समीपस्थ वेंकटेश्वर टॉकीज मोड़ के पास मुख्य मार्ग में ब्रेकर निर्माण हेतु मांग की गई।
पुलिस यातायात विभाग एवं नगर निगम भिलाई के संयुक्त टीम द्वारा निःशुल्क पार्किंग व्यवस्था किया जाएगा। अंधेरे में होने वाली दुर्घटना को रोकने शहर में प्रकाश व्यवस्था को सुदृड़ किया जाएगा। शहर के चौक-चौराहो में लगाए गए सी.सी.टी.वी. कैमरा को शीध्र संधारण कराने के संबंध में चर्चा की गई है। दुकानदारों द्वारा लगाए गए सी.सी.टी.वी. के सुधार एवं संधारण के लिए चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगणों को बताया गया है । जिससे अपराधियों एवं असमाजिक गतिविधि में संलग्न व्यक्तियों को पकड़ा जा सके । आवागमन को बाधित करने वाले दुकान संचालको पर 5000 का जुर्माना लगाए जाने के संबंध में चर्चा की गई। शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुख्य स्थलों पर डस्टबिन रखकर गार्बेज को एकत्र कर हटाने की कार्यवाही निरंतर की जाएगी।
उक्त बैठक में नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी जे पी तिवारी, जॉन स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।