✍ किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
आयुक्त के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित गैस एजेंसी को हटाने की कार्यवाही की गई
नगर पालिक निगम भिलाई जोन 04 शिवाजी नगर अंतर्गत श्रीराम चौंक क्रिकेट मैदान, बीएसपी स्कूल, बालाजी नगर नाला, खुर्सीपार मिनी स्टेडियम सहित इंडोर स्टेडियम का आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय जी ने निरीक्षण किए।
निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे द्वारा खुर्सीपार श्रीराम चौक क्रिकेट मैदान का निरीक्षण किया गया। मैदान के बाहर पेवर ब्लाक व्यवस्थित करवाने सहायक अभियंता प्रिया करसे को निर्देशित किए साथ ही सड़क किनारे शोभायमान पौधो का रोपण करने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किये हैं । बीएसपी गर्ल्स स्कूल का अवलोकन कर स्कूल परिसर मैदान का समतलीकरण करते हुए सौंदर्यीकरण करने निर्देशित किए हैं। लाइटिंग की सुविधाओं को दुरुस्त करने कहा गया है ताकि रात्रि में भी लोगों का वॉकिंग एवं व्यायाम हो सके। निगम आयुक्त ने मिलिट्री, पैरामिलिट्री एवं पुलिस की तैयारी करने हेतु इस मैदान को उपयुक्त बताया । लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक एवं रनिंग हेतु सुविधाओं की उपलब्धता के लिए जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे को निर्देशित किए हैं। समीपस्थ अमृत मिशन से निर्माणाधीन उच्च स्तरीय क्षमता वाले पानी टंकी का अवलोकन किये । इस टंकी के निर्माण से कुर्सीपार क्षेत्र के लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी। मार्च के अंतिम तक इस टंकी का निर्माण पूर्ण कर लिए जाने की उम्मीद है ।
बालाजी नगर में दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए नाला के उपर ढ़के स्लैब खम्बो को व्यवस्थित करने निर्देशित किए हैं। आयुक्त द्वारा खुर्सीपार मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया। स्टेडियम के दुकानों को संचालित करने के लिए कुछ समय पूर्व रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई थी, किंतु कोई भी एजेंसी या व्यक्ति द्वारा भाग नहीं लिया गया । अतः नियमों में संशोधन करते हुए पुनः रुचि की अभिव्यक्ति जारी की जाएगी । पूर्व में जारी निविदा में प्रीमियम राशि जमा करना था किंतु नियम संशोधित करते हुए मात्र किराया लिया जाएगा । अभी तक इस 62 दुकान से निगम का कोई आय नहीं हो रही है । स्टेडियम के अंदर सुव्यवस्थित खेल परिसर है एवं बाहर विशाल पार्किंग है ।
आयुक्त महोदय के भ्रमण के दौरान वहां अवैध गैस एजेंसी संचालित किया जा रहा था, जिसे तत्काल हटवाने की कार्यवाही की गई। खुर्सीपार इंडोर स्टेडियम का अवलोकन किये, लोक निर्माण विभाग से चल रहे आवश्यक संधारण कार्य पूर्ण कराने निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, विजेंद्र परिहार, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, स्वच्छता निरीक्षक अतुल यादव उपस्थित रहे।