केशव साहू जिला राजनादगांव
डोंगरगढ _ अमृत काल की भावना व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रतिपादित “पंच प्रण” के अनुरूप, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में विशेष अभियान 5.0 के तहत “अमृत संवाद” कार्यक्रम का आयोजन नगर रेलवे स्टेशन में किया जा रहा है. ज्ञात हो कि उक्त आयोजन 9 व 10 अक्टूबर को नागपुर मंडल के 15 अनुमोदित अमृत भारत स्टेशनों जिसमें मुख्यतः नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, कामठी, भंडारा रोड, तुमसर, गोंदिया, आमगांव, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, वडसा, चांदाफोर्ट, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नैनपुर, मंडलाफोर्ट व सिवनी में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में “अमृत संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन मंडल के विभागीय नामित अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्टेशनों में यात्रियों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अलका जयेश सहारे सदस्य ÷रेलवे सलाहकार समिति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल एवं मंत्री ,भाजपा शहर मंडल डोंगरगढ़ की उपस्थिति में तथा ई. न. , सी आई , रेलवे स्टेशन मास्टर, स्थानीय रेलवे कर्मचारी स्थानीय नागरिक तथा यात्रियों के साथ स्टेशन पूर्णविकास, यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, और स्टेशन सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य के विषयों पर सभी के साथ सार्थक संवाद किया नागरिकों के द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक सुझावों पर अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आशवासन दिया । रेलवे सलाहकार समिति सदस्य अलका जयेश सहारे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विगत 10 वर्षों के कार्यकाल में डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना अंतर्गत लिफ्ट एस्केलेटर आधुनिक प्रतीक्षालय सौंदर्यीकरण दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं और प्लेटफॉर्म उन्नयन जैसी आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करती है साथ ही कालकापारा रेलवे अंडर ब्रिज मरम्मत कार्य एवं रनिंग रूम से पार्किंग तक फूट अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य के लिए मांग रखी कार्यक्रम में रेलवे अधिकारी गण रेलवे कर्मचारीगण यात्रीगण और स्थानीय नागरिक गण उपस्थित थे