वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। शनिवार देर शाम वाल्मीकि जयंती के मौके पर कस्बा में कई झांकियों से सुशोभित शोभा यात्रा निकाली गई।कस्बा में लोगों ने जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया।
शनिवार देर शाम जानकी देवी इंटर कालेज के पास से शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ।
शोभायात्रा लोधीनगर चौराहे होते हुए स्टेशन रोड तक गई। वापस होने के बाद पुलिस चौकी के पास समापन कर दिया। शोभा यात्रा समापन पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं को पगड़ी पहनाई गई। सभी वक्ताओं ने वाल्मीक के बताए रास्ते पर चलने का सभी को संकल्प दिलाया। इस मौके पर विधायक डीसी वर्मा के प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, सभासद पति प्रेम कोरी, राजकुमार कश्यप,प्रदीप गर्ग,गंगा सहाय राजपूत, संजू वाल्मीकि, मोनू ठाकुर, राजू, सतीश, प्रमोद ,मुकेश, अंकित, विश्वास ,राहुल, विशाल आदि मौजूद रहे।
पवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली