संवाददाता अनिल कुमार सोनी
ब्यूरो चीफ बहराइच
बहराइच।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की जिला इकाई बहराइच के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बहराइच ने कहा कि आज पत्रकारिता के सामने सबसे बड़ी चुनौती सत्य बोलने की कीमत बन गई है।
उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में ऐसे असंख्य उदाहरण हैं, जहाँ सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों को डराया-धमकाया जाता है, यहाँ तक कि झूठे मुकदमों में फँसाया जाता है। जो कलम जनता के अधिकारों की रक्षा करती है, वही जब सत्ताओं से सवाल पूछती है तो उसी पर हमला किया जाता है।
ओमप्रकाश बहराइच ने कहा कि पत्रकार का धर्म है — सत्य को सामने लाना, चाहे वह कितना भी कड़वा क्यों न हो। लेकिन जब वही पत्रकार खुद को असुरक्षित महसूस करने लगें, तो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर होने लगती हैं।
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सभी पत्रकार एकजुट होकर यह संदेश दें कि —
पत्रकार पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है।”
ओमप्रकाश बहराइच ने स्पष्ट किया कि सच्चाई की इस लड़ाई में पत्रकार कभी पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि कलम की ताकत हमेशा झूठ और अन्याय पर भारी पड़ी है, और आगे भी सच्चाई की जीत निश्चित है।