बलरामपुर।
आवेदक से बातचीत के दौरान अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने और पुलिस आचरण के विपरीत व्यवहार करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने थाना हर्रैया में तैनात आरक्षी राजेश चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध अनुशासनिक जांच भी संस्थित की गई है।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षी राजेश चौरसिया पर आवेदक के साथ बातचीत में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने तथा पुलिस विभाग जैसे अनुशासित बल की गरिमा के विपरीत आचरण करने का आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की नियमावली के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपदीय पुलिस बल में अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण और कर्तव्य के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो चीफ बलरामपुर कृष्ण माथुर