मिशन शक्ति फेज-5.0 में कोतवाली देहात पुलिस की सराहनीय पहल
गांव लखनौती में महिला सशक्तिकरण को लेकर चला जनजागरूकता अभियान
सहारनपुर । मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम लखनौती में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी सुबे सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक रविंद्र धाम, महिला उप निरीक्षक रश्मि, कांस्टेबल सोनू और महिला कांस्टेबल चारु द्वारा किया गया।
मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा बालिकाओं के हित में चल रही योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों और कानूनी संरक्षण के बारे में जागरूक किया तथा उन्हें आत्मनिर्भर व सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान निम्न इन मुख्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी 1090 – वूमेन पावर लाइन, 1930 – साइबर अपराध रिपोर्टिंग हेल्पलाइन, 108 – एम्बुलेंस सेवा, 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा भी साझा की गई ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़