रिपोर्टर अनिल सोनी
विशेश्वरगंज बहराइच विकास खंड विशेश्वरगंज की दो ग्राम पंचायत बालापुर में सामुदायिक शौचालय निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। यह मामला सरकारी धन के खुले बंदरबांट और फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है।
बालापुर ग्राम पंचायत में वर्ष 2022-23 में निर्मित सामुदायिक शौचालय आज तक चालू नहीं हो सका है, जिससे यह भ्रष्टाचार की जीती-जागती मिसाल बन गया है। आरोप है कि प्रधान और कर्मचारी मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं, जिससे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण मिल रहा है। हालांकि, मामला सामने आने के बाद खंड विकास अधिकारी (BDO) ने जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जनता अब जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रही है ताकि सरकारी योजना का लाभ उन तक पहुँच सके।