जनपद बहराइच:- आज दिनांक 15 -10 2025 को आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा व पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानंद कुशवाहा द्वारा नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती थाना रूपईडीहा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया क्षेत्राधिकार नगर व थाना कोतवाली नगर पुलिस बल रिक्रूट आरक्षी/ पी ए सी बाल के साथ आसपास के क्षेत्रों व मुख्य बाजारों में पैदल मार्च किया गया इस दौरान महोदय द्वारा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रो तथा भीड़भाड़ वाले स्थान का निरीक्षण किया गया तथा आमजन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।
दिनेश श्रीवास्तव
इंडियन टीवी न्यूज़, मंडल ब्यूरो चीफ
जनपद बहराइच, उत्तर प्रदेश की खास खबर।