सहारनपुर बिहारीगढ़
कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
कस्बे के समीप देहरादून हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने बाइक सवार एक युवक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया, सड़क पर गिरते ही बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, मृतक युवक बुग्गावाला का निवासी है। जो घर से सुबह करीब साढ़े नौ बजे किसी जरूरी काम के लिए बाइक पर हेल्मेट लगाकर देहरादून जा रहा था। मृतक के परिजन भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे, यहां पुलिस ने उन्हें ढांढस तो बंधाया लेकिन वह गहरे सदमे में है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़