दातागंज। घर में सफाई करने वाली महिला ने ही सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को महिला व उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों लो जेल भेज दिया गया।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीराम आवास के रहने वाले आकाश शाक्य ने बताया कि दो माह पहले 25 अगस्त को घर से सोने-चांदी समेत 50 हजार रुपये चोरी हो गए थे। चोरी का शक पहले दिन से ही घर में सफाई करने वाली बबिता पर था लेकिन उससे कुछ कह नहीं सके। उसी दिन से उस पर निगरानी शुरू कर दी। घर में जहां पैसे रखते थे वहां पर मोबाइल को वीडियो मोड पर रख दिया। जिसमें पता चला कि नौकरानी जेब से पैसा निकाल रही है। इसके बाद भी उससे कुछ नहीं कहा गया। 16 सितंबर को नौकरानी से पूछा तो उसने स्वीकार किया कि सोने के झाले, चेन, चांदी की पायल और 50 हजार रुपये गलती से मैंने ही निकाले हैं। उसे उसने अपने बेटे संजू को दे दिए हैं। उसके बेटे ने गहने और रुपये देने से मना कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार को दोनों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पांच हजार रुपये व चांदी की पायल बरामद की गई
इंडियन टीवी न्यूज
जिला बदायूं रिपोर्टर
दीपेन्द्र राजपूत