सहारनपुर। शहर के प्रतिष्ठित Anupam Sweets (कलेक्ट्रेट तिराहा) की मिठाई में फंगस निकलने का मामला सामने आया है। सहजी निवासी परवीन कुमार ने बताया कि उन्होंने 21 अक्टूबर को अनुपम स्वीट्स से ₹560 प्रति किलो के हिसाब से एक किलो बर्फी खरीदी थी। जब वह बर्फी का डब्बा घर पर खोलकर देखा तो उसमें फंगस लगी हुई बर्फी मिली।
ग्राहक के अनुसार, इतनी मशहूर दुकान से खराब और अस्वास्थ्यकर मिठाई मिलना बेहद हैरान करने वाला है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खाद्य सुरक्षा विभाग तत्काल जांच करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारी सीजन में इस तरह की लापरवाही से स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ सकते हैं। फिलहाल मामले की सूचना खाद्य विभाग और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दी गई है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़