जनपद श्रावस्ती:-आज दिनांक 31 अक्तूबर 2025 को भारत के लौह पुरुष, एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” (एकता की दौड़) का भव्य आयोजन जनपद श्रावस्ती में किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस लाइन भिनगा से आरम्भ हुआ, जिसे पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारीगण व जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे के संदेश के साथ देश की एकता और सुरक्षा के प्रति संकल्पित रहने की शपथ दिलाई।
*“रन फॉर यूनिटी”* कार्यक्रम में जनपद श्रावस्ती के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत – श्रेष्ठ भारत”, “एकता का संकल्प” तथा “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और सामुदायिक समरसता को सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर *सभी थाना क्षेत्रों में भी एकता दौड़ का आयोजन कर* नागरिकों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों एवं उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
अंत में पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि *“सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और अद्भुत नेतृत्व से देश को एक सूत्र में पिरोया। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत है।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश चंद्र उत्तम, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री भरत पासवान,क्षेत्राधिकारी अपराध श्री आलोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार,पुलिस विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षी, स्कूलों के छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इंडियन टीवी न्यूज़
दिनेश श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल
जनपद श्रावस्ती उत्तर प्रदेश के खास खबर