नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
1 लोहसिंघना में बढ़ती चोरी पर पुलिस का बड़ा एक्शन — छह संदिग्ध हिरासत में
14 और 35 लाख की चोरी के बाद हरकत में आई पुलिस, एसपी अंजनी अंजन ने खुद लिया मोर्चा
हजारीबाग : पुलिस ने लोहसिंघना थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए 29 अक्तूबर को सघन छापेमारी की। इस दौरान छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है। एसपी अंजनी अंजन स्वयं अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस ने यह कार्रवाई 25 अक्तूबर को अल-फलाह कॉलोनी में शहनवाज खान के घर से 14 लाख रुपये और 28 अक्तूबर को जादो बाबू चौक पर प्रणव कुमार के घर से 35 लाख रुपये की चोरी की घटनाओं के बाद की है। एसपी ने चोरों के गिरोह का शीघ्र पर्दाफाश करने की बात कही है।
2.लाखे रोड की बदहाली से लोग त्रस्त; नरक निगम, NH और PWD के खिलाफ उग्र आंदोलन की तैयारी! सड़क 2 फीट ऊँची बनी, नाले का पानी रोड पर, करोड़ों के घोटाले का आरोप
शहर के लाखों लोगों के आवागमन वाले लाखे रोड (नगर निगम क्षेत्र, NH का हिस्सा) की दुर्दशा पिछले लगभग 2 साल से बनी हुई है। सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के चलते सड़क को 2 फीट ऊँचा बना दिया गया है, जिससे नाले का गंदा पानी अब सड़क पर भर जाता है। स्थानीय लोगों ने निर्माण में करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।
रोज हो रहे हादसों और दुर्घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए, जनता ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के मौन पर सवाल उठाया है। लोगों ने उपायुक्त महोदय से तत्काल संज्ञान लेने और नरक निगम, NH, और PWD के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
3. सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर समाहरणालय में कार्यक्रम, उपायुक्त ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति योगदान अविस्मरणीय: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह
आज (31 अक्टूबर 2025) समाहरणालय सभागार में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र एकता के प्रति उनका योगदान अविस्मरणीय है।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों से सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से कार्य करने की अपील की।