ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
यूको आरसेटी सोलन द्वारा गत दिवस डोमेन स्किल ट्रेनर नवीनीकरण प्रमाणन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य नियंत्रक, आरसेटी (मूल्यांकन एवं गुणवत्ता आश्वासन) डॉ. अंबिका साहू ने की।
डॉ. अंबिका साहू ने कहा कि कार्यक्रम में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, कृषि उद्यमी तथा रेशम पालन (सेरीकल्चर) का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कृषकों को कृषि क्षेत्र में नवाचारी विचारों एवं व्यावहारिक ज्ञान के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने प्रशिक्षकों को उनके संबंधित क्षेत्रों में नवीनतम अद्यतन के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में 31 प्रशिक्षकों ने भाग लिया जो कृषि, हथकरघा एवं हस्तशिल्प, परिधान निर्माण तथा ब्यूटी पार्लर जैसे विभिन्न क्षेत्रों से थे।
एच.पी.एस.आर.एल.एम. शिमला के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, नाबार्ड सोलन के ज़िला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, यूको आरसेटी सोलन की निदेशक मीनू बारिया इस अवसर पर उपस्थित थे।