INDIAN TV NEWS से डॉ शाह नवाज़ नहटौरी मंडल प्रभारी(मुरादाबाद)
धामपुर शुगर मिल में बुधवार सुबह-सुबह अचानक आयकर विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची अधिकारियों ने मिल परिसर में पहुंचते ही पूरी व्यवस्था अपने कब्जे में ले ली तथा मिल के गेट को बंद कर दिया किसी को भी अंदर से बाहर व बाहर से अंदर आने जाने की अनुमति नहीं दी सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि आयकर विभाग की टीम के मिल परिसर में पहुंचते ही मिल अधिकारी व कर्मचारियों के मोबाइल फोन व रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिए जिससे मिल अधिकारियों में हड़कंप मच गया प्रशासनिक भवन की ओर किसी के भी आने जाने की पाबंदी है न्यूज़ लिखे जाने तक 80 घंटे से जो लोग अंदर हैं वह बाहर नहीं आ पाए हैं और किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है कार्यवाही अभी भी जारी है यह कार्यवाही कब तक चलेगी अभी कहां नहीं जा सकता