करेरा _ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सुपरवाइजरो की अनुपस्थिति व कार्य के प्रति लापरवाही पर नाराजी व्यक्त करते हुए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम अनुराग निंगवाल ने सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन के प्रस्ताव भेजे हैं। उनमें से सुपरवाइजर राजेश्वर राम वैरागी एवं संतोष अहिरवार का निलंबन प्रस्ताव जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया है। वही संतोष शर्मा एवं दिलीप जोशी के वेतन वृद्धि रोके जाने के प्रस्ताव दिये है। एसडीएम अनुराग निंगवाल ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी सुपरवाइजर एवं बीएलओ समय रहते कार्य को पूर्ण करें।
करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट