बिना डायवर्सन कृषि भूमि के उपयोग करने पर एसडीएम ने की कार्यवाही।
करेरा_ अनुविभागीय दंडाधिकारी करेरा अनुराग निंगवाल ने तहसील करैरा के हल्का चिनोद के ग्राम श्योपुरा के सर्वे नंबर 8/7 रकवा 0.6 हेक्टर पर बिना डायवर्सन कृषि भूमि का अन्य कार्य के लिए उपयोग मामले में सात लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब न देने अथवा समाधानकारक न होने पर बिना डायवर्सन उपयोग के फलस्वरूप लगभग 4.05 लाख रुपए की राजस्व हानि को वसूल किया जाएगा।
करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट