स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा,
गुरमीत सिंह राठौर के कार्यालय पर लगाया गया था रक्तदान शिविर
कस्बे के बुग्गावाला रोड स्थित गुरमीत सिंह राठौर के कार्यालय पर आज रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ अक्षय शर्मा एवं कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक गुरमीत सिंह ने बताया कि 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया है, जिन्हें आशिर्वाद सेवा ट्रस्ट भारत और सिटी लायन ब्लड बैंक संस्था की ओर से प्रमाण पत्र और गिफ्ट भेंटकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आयोजन को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं।
इस मौके पर कस्बे के युवा व्यापारी नेता नमन खुराना, वरिष्ठ समाजसेवी सरदार रोहताश सिंह राठौर, कस्बे के प्रमुख चिकित्सक डॉ प्रशांत सैनी, प्रमिल चौधरी, लाखनसिंह, विकास पंडित, काशीराम यादव, नितिन सैनी, अर्जुन चौहान, प्रिंस राठौर, अमन सिंह राठौर, निखिल राठौर, सुमित चौहान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़