खबर जनपद एटा से
एटा जिले की मारहरा विधानसभा के गाँव पुठिया में जो दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है, एक घर में माँ, पिता और इकलौता बेटा थे—रोड एक्सीडेंट में पिता और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, माँ पहले से ही पैरालिसिस का शिकार हैं।
ऐसी परिस्थिति में स्वाभाविक है कि परिवार असहाय और निराश्रित हो गया है.समाजवादी पार्टी जिला संगठन और सांसद श्री देवेश शाक्य जी से निवेदन है कि अपनी निजी निधि से मदद की जाए पूरा समाजवादी परिवार इस दुख की घड़ी में उस माँ और उनके परिवार का सहारा बने। उनकी मदद के लिए आगे आएं
ताकि परिवार को राहत मिले और माँ को इलाज तथा जीवनयापन में सहयोग मिल सके।
प्रशासन की तरफ से तत्काल आर्थिक मदद और उपचार की व्यवस्था हो राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता आगे बढ़कर परिवार का हरसंभव सहयोग करें।सांसद एवं विधायक पार्टी, जिला संगठन प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सहयोग करें
“यह पीड़ा किसी एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की है। हम साथीगण और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता माँ के जीवन को नई आशा और हिम्मत देने का प्रयास करें, ताकि उन्हें न्याय, सम्मान और उचित सहायता मिल सके।
यह घटना समाज में संवेदना जगाती है सभी समाजसेवी साथियों से यह अनुरोध है कि वे परिवार की मदद के लिए एकजुट हो जाएं, ताकि माँ को जीने का सहारा मिल सके।
दु:खद अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि 😥😥😥
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा