बबेरू विद्युत उपकेंद्र का कर्मचारी उपभोक्ताओं के बिल जमा कर करीब 14 लाख का कैश लेकर हुआ फरार एसडीओ ने किया निलंबित
मामला बबेरू विद्युत उपकेंद्र से सामने आया है। जहां विद्युत विभाग के कर्मचारी tg2 घनश्याम बबेरू विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं के बिल जमा करता था। करीब दो महीने से वह एब्सेंट भी चल रहा है। जो उपभोक्ताओं का विद्युत बिल जमा किया था, वह विभाग में नहीं जमा किया। जिसमें लगभग 14 लाख रुपए लेकर कर्मचारी tg2 घनश्याम लेकर फरार चल रहा है। जिसमें जिला मुख्यालय डिस्ट्रिक्ट डिवीजन कार्यालय में रुपया जमा ना होने पर कर्मचारी की खोजबीन शुरू किया है। पता चला कि दो महीने से कर्मचारी अब्सेंट चल रहा है जिसको लेकर एसडीओ बबेरू के द्वारा tg2 कर्मचारी घनश्याम को निलंबित कर दिया। वहीं यह जानकारी आज बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे एसडीओ एजाज रसूल के द्वारा बताया दी गई है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट