दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के सदस्यों का द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण में पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, दुद्धी, राजकीय बालिका हाई स्कूल मेदनीखांड, राजकीय बालिका हाई स्कूल झारोकला, राजकीय हाई स्कूल बैरखर तथा राजकीय हाई स्कूल दीघुल के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
मास्टर ट्रेनर अमर सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बेलहत्थी, एवं श्याम चरण, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बैराखड़ ने प्रशिक्षण के उद्देश्य, लाभ, समिति के गठन, बैठक संचालन एवं सदस्यों के दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी।
वित्तीय अभिलेख संधारण, क्रय प्रक्रिया, जेम पोर्टल, पीएफएमएस पोर्टल, सामुदायिक अभिप्रेरण और विद्यालय विकास योजना की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रशिक्षण सत्र में श्यामचरण सिंह (प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बैरखर), अरुण कुमार मिश्र (प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल दीघुल) एवं वरिष्ठ शिक्षक सत्य नारायण कन्नौजिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
समापन सत्र में डॉ. रीतिका श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य ने एसएमडीसी के कार्यों एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह