महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
खरगापुर
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर कस्बे के पेट्रोल पंप पर उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब एक बाइक सवार ने अपनी बाइक में 250 रुपयों का पेट्रोल डलवाया और उसे शक हुआ की पेट्रोल डाल रहे कर्मचारी ने उसे कम पेट्रोल दिया है, जिस पर ग्राहक ने पंप मालिक से इस बात की शिकायत की तो बाइक से पेट्रोल निकाल कर पैमाने से नापा गया, तो बास्तव में बाइक की टंकी में डाला गया पेट्रोल मात्र लगभग 100 रुपयों से भी कम का निकला, जबकि पंप कर्मी ने ग्राहक से 250 रुपये बसूल लिए थे, इसी दौरान मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप मालिक ने गुस्सा दिखाते हुए इस गलती के लिये अपने पंप कर्मी को दो झापड़ रसीद कर दिए, हालांकि पेट्रोल पंप से पेट्रोल डीजल कम देने का ये खेल पेट्राल पंप मालिकों की मिलीभगत या उनकी मर्जी के बिना संभव ही नही है, मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।