सहारनपुर के बिहारी गढ़ से
शादी के दिन ही छिन गया भाई का साया खुशियों का घर डूबा मातम में
बहन की शादी के दिन सड़क हादसे में भाई की दर्दनाक मौत खुशियों का माहौल पल भर में गम में बदला
बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव गणेशपुर में शुक्रवार का दिन खुशियों से भरा होना था—घर में बारात आने की तैयारियाँ ज़ोरों पर थीं, बहन की शादी थी, घर में ढोलक की थाप गूंज रही थी। लेकिन किसे पता था कि इसी दिन किस्मत ऐसा क्रूर मज़ाक करेगी कि ख़ुशियों का घर मातम में बदल जाएगा सुबह-सुबह परिवार का बेटा सुदेश पुत्र सुंदर अपनी बहन की शादी का सामान लेकर जा रहा था। बताया गया कि गणेशपुर के पास फ्लावर उतारने के बाद वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज़ रफ़्तार कार ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सुदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे आनन-फानन में देहरादून अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
सुदेश पंजाब के हुशियारपुर में नौकरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था। किसे पता था कि जिस दिन घर में बारात गूंजने वाली थी, उसी दिन घर से बेटे की अर्थी उठेगी। गांव में यह खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। जहाँ शादी के गीत बजने थे, वहाँ अब सिसकियाँ गूंज रही हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सुदेश एक मिलनसार, मेहनती और स्नेही युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में गहरा शोक है।खुशियों के पल में ऐसा दुःख जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल हैं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़