थाना कांधला पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी की घटना का खुलासा, एक चोर गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण और नगदी बरामद
शामली (कांधला)।
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन में थाना कांधला पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के भारी मात्रा में आभूषण और नगदी बरामद की है।
थाना कांधला क्षेत्र में 25 अक्तूबर 2025 को वादी बबलू राणा निवासी मोहल्ला खाकरोबान की भाभी के घर तथा 6 नवंबर 2025 को वादिया संजीदा पत्नी मेहरबान निवासी ग्राम खन्दरावली के घर से अज्ञात चोरों ने आभूषण और नगदी चोरी की थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
गठित पुलिस टीम ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर अभियुक्त कासिम पुत्र महबूब निवासी ग्राम खन्दरावली थाना कांधला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सोने के 30 व चांदी के 103 आभूषण, कुल 18 डिब्बों में रखे गहने, एक पेंचकश, तथा नगदी ₹3,000 बरामद हुए। आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद पेचकश से ही उसने अलमारी का ताला तोड़ा था।
बरामद आभूषणों में मंगलसूत्र, अंगूठियां, कान के टॉप्स, झुमके, कुंडल, हार, पाजेब, कंगन, ब्रासलेट, लॉकेट, सिक्के आदि शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक शामली ने आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी की वारदातों के सफल खुलासे पर पुलिस टीम को ₹10,000 का इनाम घोषित किया है।
रिपोर्ट : जिला संवाददाता तल्हा मिर्ज़ा, शामली