यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर नरेश कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है।आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों हुआ तो उनके कारनामे सुनिये।सहारनपुर मे बसपा के पूर्व MLC हाजी इक़बाल पर सरकार ने शिकंजा कसा।पुलिस ने Fir दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।ये महाशय हाजी इक़बाल के घर के पास वाले थाने में तैनात थे।इनको इक़बाल की एक बेनामी सम्पत्ति के बारे में पता चला। जिसके नाम ये ज़मीन थी उसे उठा लाये।दो दिन थाने में रक्खा।कई करोड़ रु कीमत की ज़मीन मात्र कुछ लाख में ही अपनी पत्नी के नाम लिखवा ली ।इस की शिकायत jansunvai पोर्टल पर हुई जाँच हुई तो मामला सही पाया गया। इंस्पेक्टर नरेश कुमार बर्खास्त हो गए
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़