सहारनपुर पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 543 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपये है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान शौएब पुत्र साजिद निवासी ग्राम तितरवाड़ा थाना कैराना, शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 543 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोबाइल फोन, एक काला बैग और 1 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं
शौएब ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली से स्मैक लाया था और कमीशन पर सहारनपुर में अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि वह स्मैक की सप्लाई कहां-कहां कर रहा था
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना गंगोह पुलिस और एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने एक सक्रिय नशा तस्कर को अरेस्ट किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़