ग्राम जासलपुर, नर्मदा वैली स्कूल के मुख्य मार्ग पर बना हुआ है रेट मिट्टी और कीचड़ का दलदल। आए दिन होती है दुर्घटनाएं।
राजेंद्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम/ रेट भंडारण के विरुद्ध ग्राम वासियों एवं स्कूल प्रबंधन ने खोला मोर्चा दर्जनों लोग शिकायत करने पहुंचे कलेक्ट्रेट। ग्राम जासलपुर, नर्मदा वैली स्कूल के मुख्य मार्ग पर बना हुआ है रेट मिट्टी और कीचड़ का दलदल। आए दिन होती है दुर्घटनाएं। जिससे परेशान होकर ग्राम वासियों ने कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया है जिसमे ग्राम वासियों ने मुख्य मार्ग से रेत रायल्टी को हटाए जाने की मांग की है। ग्राम वासियों का कहना है कि डम्फरो की लंबी क़तारो से आए दिन जाम की स्थिति एवं रोड पर कीचड़ दलदल की स्थिति बनी रहती है जिससे ग्राम वासियों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वही एक शिकायत पत्र नर्मदा वैली स्कूल प्रबंधक की तरफ से भी भेजा गया है जिसमें भी नर्मदा वैली स्कूल मुख्य मार्ग पर होने वाली कीचड़ दलदल एवं डम्फरों की लंबी क़तारो का जिक्र किया गया है। स्कूल प्रबंधक का आरोप है कि आए दिन स्कूल के बच्चों एवं अभिभावकों के दो पहिया वाहन गिरने की घटनाएँ सामने आती रहती हैं, जो कि एक बड़ी दुर्घटना को न्यौता देते नजर आ रही हैं, ग्राम वसियों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक ने ग्राम जसालपुर पहुंचकर ग्राम वासियों से मुलाकात कर शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।