कैमोर स्थित एसीसी सीमेंट की सबसे पुरानी श्रमिक यूनियन इंटक मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष और जनरल सेकेट्री पद के चुनाव गुरुवार 13 नवंबर को बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुए।सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान हुआ, जिसके बाद वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू की गई। शाम तक जैसे ही परिणाम सामने आए, यूनियन परिसर में जश्न का माहौल छा गया।जनरल सेकेट्री पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः मनीष नवेत ने अपने प्रतिद्वंदी अमित निगम और राकेश तिवारी को हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, अध्यक्ष पद पर पंकज पीढ़ियां निर्विरोध चुने गए, क्योंकि उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा।परिणाम घोषित होने के बाद इंटक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों विजेताओं का स्वागत पुष्प मालाओं और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच किया गया।इस मौके पर नव निर्वाचित जनरल सेकेट्री मनीष नवेत ने कहा —यह जीत हर उस श्रमिक की है जो न्याय और सम्मान की लड़ाई में मेरे साथ खड़ा रहा। मैं सभी साथियों का आभारी हूं और संगठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।कार्यक्रम में इंटक के वरिष्ठ पदाधिकारी, कर्मचारी वर्ग और श्रमिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट