जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा चमकी
जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 बाल वैज्ञानिक अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित डीएम साहब ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनके नवाचारों व परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे इसी तरह आगे बढ़ते रहें, यही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
प्रतिभागियों के साथ-साथ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
बच्चों की प्रतिभा और विज्ञान के प्रति उत्साह देखकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल रहा।
— जिला ब्यूरो, चीफ़ रिपोर्टर: प्रवीण जैन